पुलिस महानिरीक्षक यातायात छ.ग. सुश्री नेहा चंपावत के द्वारा ली गई वर्चुअल बैठक मे सरगुजा पुलिस क़े यातायात नोडल अधिकारी एवं यातायात प्रभारी हुए शामिल

Spread the love

हिट एण्ड रन’ के मामलों में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन कराने क़े साथ साथ राहत राशि के प्रावधानो की दी गई जानकारी

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने दिए गए दिशा निर्देश

अधिकतम दुर्घटनाओं वाले थानों को चिन्हाकिंत कर सम्बंधित थानों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करने चलाया जायगा अभियान

छ.ग. में लोकसभा निर्वाचन-2024 का मतदान समाप्त होने पश्चात दिनांक 09/05/24 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक यातायात छ०ग० सुश्री नेहा चंपावत एवं श्रीमान अतिरिक्त महानिरीक्षक यातायात छ.ग. श्री संजय शर्मा के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से राज्य के सभी जिलों के यातायात नोडल अधिकारी एवं यातायात प्रभारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य एजेण्डा ‘हिट एण्ड रन’ के मामलों में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना है। जिसके अनुसार ‘हिट एण्ड रन’ (अज्ञात वाहन से होने वाली दुर्घटना) के मामलों में मृतक के परिजन को 02 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायल आहत को परिजन को 50 हजार रूपये राहत राशि के रूप में देने का प्रावधान है।

राहत राशि हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों को दुर्घटना घटित होने के 30 दिवस के भीतर मोटर एक्सीडेंट ट्राईब्यूनल को भेजना अनिवार्य है। सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को ऐसे दुर्घटना के मामलों को समय-सीमा में पेश करें तथा घटना होने उपरान्त तत्काल मौके पर जाकर सभी वैधानिक कार्यवाही, फोटो-वीडियों, आईरेड डाटा इंट्री के साथ करने के निर्देश दिया गया है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु बताया गया।

बैठक में अधिकतम दुर्घटना का समय शाम 06 बजे से रात्रि 09 बजे के मध्य होना पाया गया है। जिस पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में रणनीति पर चर्चा करते हुये हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले, पार्किग लाईट व रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगाये हुये, हाईवे व रोड़ किनारे खड़े हैवी-मध्यम आकार वाले वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अधिकतम दुर्घटनाओं वाले थानों को चिन्हाकिंत कर उन थानों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने बताया गया है। साथ ही साथ थाना/चौकी में कार्यरत विवेचना अधिकारी को ई-डार व आई-रेड की प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। उक्त बैठक में सरगुजा जिले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, यातायात प्रभारी श्री विजय कैवर्त्य एवं आई-रेड के डीआरएम श्री शिवराम परिडा उपस्थित रहें।

सरगुजा जिले के सभी थाना/चौकी व यातायात शाखा द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में प्रभावी तौर पर कार्य किया जा रहा है। सभी सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में पूर्ण विवरण आई-रेड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

The post पुलिस महानिरीक्षक यातायात छ.ग. सुश्री नेहा चंपावत के द्वारा ली गई वर्चुअल बैठक मे सरगुजा पुलिस क़े यातायात नोडल अधिकारी एवं यातायात प्रभारी हुए शामिल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *