बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Spread the love

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रा का परीक्षा परिणाम पूरक आया था। तब से छात्रा मायूस थी। छात्रा ने आज सुबह घर के ही अलग कमरे में जाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।

वही मामले की जानकारी लगते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने समस्त छात्र-छात्राओं से अपील की है कि किसी के भी परीक्षा परिणाम अगर संतोष जनक नहीं है तो निराश ना हो आगे भी उन्हें अवसर मिलेगा।

The post बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *