भाजपा ने भारी बहुमत के लिये लगाया जोर

Spread the love





गौरेला मंडल के सारबहरा शक्ति केंद्र से बिलासपुर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री तोखन साहू को भारी बहुमत से विजय दिलाने हेतु चुनाव संचालक व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बूथ क्र. 8 मे सघन जनसंपर्क, प्रचार कार्यक्रम अंतर्गत महतारी वंदन के लाभार्थियों की विशाल बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी को कमल छाप में बटन दबाकर भारी बहुमत के साथ विजय दिलाने का संकल्प दिलवाया।
तत्पश्चात बूथ मे निवासरत बुजुर्गजनों व कार्यकर्ताओ की बैठक मे भाजपा के लिए आशीर्वाद माँगा।
देर रात बूथ के नव युवकों व ग्रामवासियो के साथ बैठक कर कर भाजपा प्रत्याशी श्री तोखन साहू को जिताने की अपील की।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल पुष्पेंद्र त्रिपाठी सहित संयोजक मुकेश जायसवाल बूथ अध्यक्ष किरोधन यादव, सचिव धर्मेंद्र ओट्टी, तेजराज सिंह पोर्ते, लुकेश कुशवाहा, अनोज सोंधिया,……. सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्तिथ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *