भारतीय जनता युवा मोर्चा मरवाही उत्तर मंडल ने किया युवा चौपाल का आयोजन
भाजयुमो उत्तर मंडल द्वारा युवा चौपाल का आयोजन पथर्रा व सेखवा में किया गया जहां युवा महिला व अन्य ग्रामीण जन के बीच केंद्र के मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार की सुशासन वाली सरकार के योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया गया भाजपा के आगामी विजनरी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव पांडे ने कहा भाजपा गांव, गरीब,युवा,महिला, के जीवन में नियमित सुधार हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है आज भारत के युवा नए विजन नए स्टार्टअप के साथ खुद को सशक्त बनाने में जो भी कार्य करते हैं सरकार उनके साथ फाइनेंस के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट के सेक्टर में भी कार्यरत है और उसी का नतीजा है की देश के महिलाओं को भी आज सरकार आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है आज देश का हर वर्ग एक साथ विकास के लाइन में खड़ा है जहां प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और सेवा की गारंटी मोदी सरकार के योजनाओं में झलकती है।
मंडल अध्यक्ष एकलव्य केवट ने कहा भाजपा सरकार में आज प्रदेश के युवा खुद को न्याय पाते महसूस कर रहे हैं पूर्वर्ती सरकार ने जिस तरह 5 साल सरकारी भर्ती को लंबित रखा और होने वाले गिनती के भर्ती में घोटाला करते हुए अपने व अपने नजदीकी लोगो के बेटा बेटी का भर्ती किए जिससे वह युवा जो वर्षो से अपने घर से दूर रहकर नौकरी की आश में पढ़ाई करता था खुद को ठगा महसूस कर रहे थे उन्हें PSC पर CBI जांच की शुरुआत होते ही न्याय होते दिख रहा है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा पोर्ते जी ,मंडल महामंत्री कमलेश यादव जी मंडल उपाध्यक्ष जोगेंद्र श्याम जी शक्ति केंद्र प्रभारी लोकनाथ केवट सहित बूथ अध्यक्ष सचिव व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।