चिलचिलाती धूप में ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में चल रही बयार से कांग्रेसियों में छाई मायूसी

Spread the love




जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकालकर सरोज दीदी को जिताने का लिया संकल्प


दीपक गुप्ता की रिपोर्ट



मई महीने की तेज चिलचिलाती धूप में भी महिलाएं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के प्रचार प्रसार के लिए घर से निकलकर रैली आयोजित कर उन्हें जिताने का आह्वान कर रही है। आदिवासी बाहुल्य कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सरोज पांडे के पक्ष में चल रही बयार से कांग्रेसियों में मायूसी छाई  है।

जैसे-जैसे कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे का काफिला बढ़ता ही जा रहा है चिलचिलाती धूप में भी ग्रामीण महिलाएं घर से बाहर निकल कर उन्हें जिताने का संकल्प ले रही है इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा भाजपा पार्टी के प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय दीदी के पक्ष में पेंड्रा ग्रामीण मण्डल ग्राम पंचायत पीथमपुर में 4 मई को ग्राम वासियो के बीच भाजपा नेता एवं पेंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर के नेतृत्व में सरोज दीदी के पक्ष  में वोट करने कि अपील की गई एवं  मोदी जी की गॅरंटी छ.ग. शासन के योजनाओं को ग्रामवासियो को बताया गया कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा मरवाही विधानसभा के प्रभारी संजय अग्रवाल जी एवं जीवन सिंह राठौर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा, पीथमपुर सरपंच इंद्रभान सिंह पोट्टाम, विनोद साहू, आनंद गुप्ता के द्वारा सरोज पाण्डेय दीदी को प्रचंड मतों से जीताने हेतु निवेदन किया गया। सरोज पांडे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लगातार बढ़ते माहौल को देखकर कांग्रेसियों में निराशा का वातावरण है तथा मायूसी छाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *