CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल का 13वाँ वार्षिकोत्सव ‘अविन्या’-2024-25 सम्पन्न

Spread the love

राजगांगपुर : 16 अप्रैल, 2024 मंगलवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल कांसबाहाल का तेरहवाँ वार्षिकोत्सव विद्यालय की प्राचार्या रीना महापात्र की अध्यक्षता में शाम 6:00 बजे से विद्यालय परिसर के मुक्ताकाशीय मंच पर नृत्य, संगीत व अभिनय की उच्च स्तरीय प्रस्तुति के साथ आयोजित किया गया

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सब्यासाची दाश उपस्थित रहे सम्माननीय अतिथि के रूप में लोकनाथ प्रधान,लोकनाथ पाणिग्राही, अजय कुमार सिन्हा, प्रतिम रॉय सभी अपनी सहधर्मिणियों के साथ तथा आसपास के स्थानीय विद्यालयों के सभी प्राचार्य, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी शामिल हुए कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्या रीना महापात्र ने बैज एवं फूलों के गुच्छ के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया

इसके बाद मुख्य अतिथि सब्यासाची दाश एवं सभी गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस वर्ष का वार्षिक महोत्सव  ‘अविन्या ‘ का शुभारंभ किया  समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओड़िशा का शास्त्रीय नृत्य ओड़िशी, श्रीराम को समर्पित धार्मिक नृत्य, नारी सशक्तिकरण, संबलपुरी एवं गुजराती नृत्य, लाइफ सेविंग हैक्स, माइम एक्ट आदि रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया विद्यालय की प्राचार्या रीना महापात्र जी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया

मुख्य अतिथि ने सभी अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय पत्रिका ‘पनाश’ का अनावरण किया और उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सभी बच्चों के प्रतिभा की भूरी – भूरी प्रशंसा की  इसके साथ ही विशेष रूप शैक्षिक क्षेत्र में राज्यस्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली  विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा केरकेट्टा एवं खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर गौरवान्वित करने वाले रोहित बाक्सला,

दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र, खेल एवं शैक्षणिक क्षेत्र के प्रतिभावान, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अन्य स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इसी  क्रम  में  विद्यालय के  शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नबनीता रॉय एवं शिक्षिका संध्या पटनायक को भी सम्मानित किया गया 

इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षिक चित्तरंजन पात्र एवं शिक्षिका नबनीता रॉय, मीनाक्षी राव द्वारा किया गया  अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीनाक्षी राव ने धन्यवाद ज्ञापन किया इस तरह वार्षिकोत्सव का संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या रीना महापात्र के मार्गदर्शन, सभी शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के योगदान से सफल रहा

The post डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल का 13वाँ वार्षिकोत्सव ‘अविन्या’-2024-25 सम्पन्न appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button