शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन देश भक्तों के लिए प्रेरणादायक-गंगा प्रसाद बंजारे चौकी प्रभारी कोटमी

Spread the love




कोटमी कला के जुनवानीपारा में मनाया गया शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस







शहीद वीर नारायण का पूरा जीवन देश प्रेम से भरा था। गुलामी के दौर में जमींदार होने के बावजूद शहीद वीर नारायण कभी अंग्रेजों से समझौता नहीं किया तथा देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर उन्होंने अपना राज पाट और अपना जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया। शहीद वीर नारायण का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनका बलिदान यह बताता है कि देश से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता।

उक्त बातें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सीमावर्ती आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोटमी कला में शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस 10 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में कोटमी कला के चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे ने व्यक्त किया। श्री बंजारे ने कहा कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं होता। इस अवसर पर ग्रामीण छात्रों एवं युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां पर उल्लेखनीय है कि 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था और छत्तीसगढ़ में देश प्रेम तथा बलिदान की अलख जगाई थी। ग्राम कोटमी कला में शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अंचल के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *