महिला की मौत से जुड़ा मामला पर, अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज..

Spread the love



पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में बुधवार की रात पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 39 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी। वहीं उसका नौ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

दरअसल 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर बिना किसी पूर्व सूचना के अभिनेता अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंचे। हालांकि, यह सरप्राइस उनके प्रशंसकों के लिए दुखद घटना में बदल गया।

कैसे हुआ हादसा
अल्लू अर्जुन को अपने बीच देखकर उनके फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में इतनी धक्का-मुक्की हुई कि थिएटर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक 9 वर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। इस घटना के बाद, पुलिस ने गंभीर कदम उठाते हुए अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *