ब्रेकिंग न्यूजरायगढ़

जन नेता राहुल गांधी को फरियादी बुजुर्ग की याद आई, बुजुर्ग की सहायता के लिए दिल्ली से कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को रायगढ़ मौके पर भेजा..

Spread the love

रायगढ़ :- देश के लोकप्रिय युवा नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को रायगढ़ शहर के एक फरियादी बुजुर्ग की याद आई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब रायगढ़ से गुजर रही थी इस दौरान रायगढ़ शहर के फटहा मुड़ा वार्ड के रहने वाले गरीब बुजुर्ग फरियादी बलिराम ने उन्हें लिखित पत्र देकर सहायता मांगी थी। बुजुर्ग बलीराम ने बताया था कि वे अत्यंत गरीब व्यक्ति है उनका एक दिव्यांग पुत्र है जो दोनो हाथों की सहायता से रेंगकर या फिर ट्राई सायकल की सहायता से चल फिर पाता है। उनके घर तक आने वाले आम रास्ते को वर्तमान में मोहल्ले के दबंग लोगों के द्वारा जबरदस्ती बंद कर दिया गया हैं। जिसके कारण उन सबको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी बलिराम ने यह भी बताया था कि उसने कई बार प्रशासन को आवेदन पत्र लिख कर सहायता मांगी,परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए उसे उम्मीद है कि राहुल जी के पहल से उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। यद्यपि भारत जोड़ो यात्रा को बीते महीनों हो गए परंतु सांसद राहुल गांधी बुजुर्ग बलीराम को नहीं भुले न ही उसके द्वारा मांगी गई मदद को भुलाया। आज राहुल गांधी के प्रयास से फरियादी बलिराम की सहायता करने दिल्ली से कांग्रेस सेवा देल की एक टीम आई। टीम ने वस्तुस्थिति को जाना और स्थानीय वार्ड पार्षद रत्थु जयसवाल तथा प्रशासन की सहायता से बलिराम के घर तक रास्ता बनाने का प्रयास किया। जिस पर स्थानीय दबंग परिवार बार बार आपत्ति डालने का प्रयास किया। इस विषय में बताते हुए कांग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय संजोयक विशाखा शर्मा ने बताया कि उनके नेता राहुल गांधी देश के किसी भी जरूरत मंद नागरिक की सहायता की मदद से पीछे नहीं हटते है। आज यहां उन्होंने हमें बलिराम जी की मदद के लिए भेजा है। हमारी आज जितना बन पड़ा हमने काम करने का प्रयास किया है। यद्यपि मुख्यमंत्री जी के जिला आगमन की वजह से हमें प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कल प्रशासन की सहायता से बलिराम जी के घर तक आने वाली सड़क को पुनः से बनाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार टीम में विशाखा शर्मा,अन्नपूर्णा ध्रुव, सुकमल देवी, बीनू बेगम,यशोदा कश्यप,शकील अहमद और वकील रब्बानी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button