ब्लैक स्पॉट निरीक्षण.. सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु.. पढ़े पूरी खबर..!!
रायगढ़ :- सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आज संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा एकदिवसीय जिला प्रवास दौरान जिला क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2024 के लिए चिन्हांकित किए गए ब्लैक स्पॉट फगुरम, कंचनपुर दर्रीपारा, उर्दना तिराहा, छाता मुड़ा चौक, जोरापाली चौक, पटेलपाली, कोड़ातराई का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उक्त दुर्घटना जन्य स्थल को ब्लैक स्पॉट सूची से पृथक करने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्थापित संकेत एवं सूचना बोर्ड को आवश्यकतानुसार बड़े साइज एवं प्रभावी रखने निर्देशित किया गया। स्पॉट पर परिलक्षित सड़क की कमियों को दुरुस्त करने संबंधित विभाग/एजेंसी को पत्राचार यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर आबंटित सड़क सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग करने निर्देशित किया गया।
विदित हो पूर्व में भी श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी द्वारा उपरोक्त दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया था। दिए गए निर्देशों के अनुरूप सुधार कार्य किए जाने पर वर्ष 2024 में जिला परिक्षेत्र में मृत्युकारित सड़क दुर्घटना के प्रकरणों की संख्या में 2% की कमी आयी है। ब्लैक स्पॉट निरीक्षण दौरान जिले के यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी श्री रमेश कुमार चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायगढ़ उपस्थित रहे।