नशे में धुत प्रधान पाठक ने बच्चों को पहले चिलाया फिर हाथ उठाना.. शराब प्रधान पाठक को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके विरुद्ध विभागीय जांच बैठा की गई..

Spread the love

रायगढ़@टक्कर न्यूज : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव नेवार में स्थिति प्राथमिक शाला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाला के प्रधान पाठक के द्वारा शराब पीकर आए दिन बच्चों से मारपीट करना गांव में चर्चे का विषय बना हुआ है। जिसकी हकीकत जानने मिडिया कर्मी जब नेवार गांव के स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्कूल के प्रधान पाठक शंभूनाथ राठिया शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में बैठे हुए है । चर्चा के दौरान बच्चों ने बताया की प्रधान पाठक प्रतिदिन शराब का सेवन कर स्कूल में आते है,और हम बच्चों से खूब मारपीट करते है। जिसके सम्बन्ध में प्रधान पाठक से बात की गई,तब प्रधान पाठक ने बताया की वह कभी कभी शराब पी लेता है। आज उसके कुछ साथी मिल गए थे जिन्होंने उसे शराब पीला दी इसी कारण वह नशे में है।

वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि कैसे प्रधान पाठक कैमरे में शराब पीकर स्कूल में ड्यूटी करना कबूल कर रहा है। जैसे ही प्रधान पाठक से मिलकर हमारे संवाददाता बाहर निकले गुस्साए प्रधान पाठक ने बच्चों को यह कहकर चाटे मरना शुरू कर दिया की मीडिया वालो को कौन बुलाया था? बच्चों को मारने की खबर परिजनों को जैसे ही मिली परिजनों ने स्कूल पहुंच गए और उन्होंने खूब हंगामा किया।

इस सम्बन्ध में जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तब उन्होंने घटना की जांच करने के लिए टीम को भेजा। जिसने जांच तो की परंतु कार्यवाही करने में ढीले दिखे। बहरहाल ब्लाक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से देर शाम यह खबर आई कि शराबी प्रधान पाठक क्या इस शराब प्रधान पाठक को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसके विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *