रायगढ़

लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला..

लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला..

Spread the love

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ जिले में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिस पर रायगढ़ जिले के कांग्रेसियों ने शहर के स्टेशन चौक में आज प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हें टारगेट करके लाठीचार्ज करते हुए चोटिल किया गया। आखिर किसके इशारे पर यह घटना घटी, इसके विरोध में आज प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

 

विधायक, जिलाध्यक्ष, नगर पालिका निगम महापौर जानकी अमृत काटजू एवं अधिक की संख्या में कार्यकर्ता पुतला लेकर कांग्रेस भवन से निकले, जिसके बाद स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने और इसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला झटकने का प्रयास किया गया। जलते हुए पुतले को रोकने पर जब पुलिस ने पानी डाला तब कार्यकर्ताओं ने जलते पुतले को लेकर इधर उधर भागने लगे और पुतला को जलता रह। पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था का दुरुपयोग प्रदेश की सरकार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री को पहले तो रोका जाता है और बजरंग दल के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है, यह पूरी तरह ओछी राजनीति है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों को टारगेट कर निशाना बनाते हुए उन्हें चोटिल किया गया। डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आखिर यह सरकार किस तरह का कृत्य कर रही है। वहीं, नगर पालिका निगम अध्यक्ष जानकी अमृत काटजू ने कहा कि यहां पर जो लाठी चार्ज हुआ, उसमें कहा गया कि पुलिस के अधिकारी का सर फूटा है।

 

*रायगढ़ में भी कांग्रेस ने सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला*

 

गुरुवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने दुर्ग में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज व एफआईआर के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने गुरुवार कप भिलाई-दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर हुए लाठीचार्ज और जबरन एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया है।

 

रायगढ़ पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश के ग्रह मंत्री का विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। उन्होंने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पूर्व दुर्ग पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर जो कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के काफिले को रोककर वहां पर दुर्व्यवहार किया गया। एफआईआर दर्ज करना तत्काल बंद करे अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेस जन मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ने और उग्र रूप में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुतला दहन के दौरान नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्रा, कोतवाली ट.आई सुखनंदन पटेल, सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button