रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज हत्या : RPF के ही प्रधान आरक्षक ने दोस्त साथी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट!!

Spread the love

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज हत्या : RPF के ही प्रधान आरक्षक ने दोस्त साथी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट!!

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ रेलवे स्टेशन के RPF थाने में बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे उस वक्त खून खराबा मच गया जब एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी और घनिष्ठ मित्र प्रधान आरक्षक को 9 एमएम पिस्टल से दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। बरहाल एक गोली साइड के दीवाल के पास मिली एक की खोज की जा रही है, मिली जानकारी अनुसार।

मृतक प्रधान आरक्षक पी. मिश्रा बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन की ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी से सुबह करीब 4 बजे वे वापस RPF थाने लौटे। थाने में मौजूद उनके पुराने दोस्त और एक साथ ज्वाइनिंग करने वाले प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल निकाली और पी. मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर झोंक दिए।

गोलियां लगते ही पी. मिश्रा मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही रायगढ़ RPF और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर को साथी जवानों ने ही हिरासत में ले लिया। उसे पूछताछ के लिए RPF थाने में रखा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों जवान एक ही बैच में भर्ती हुए थे और काफी घनिष्ठ मित्र थे। अचानक हुए इस विवाद की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गहन जांच RPF कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन परिसर में यह घटना पूरे रेलवे पुलिस बल के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे थाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *