साइबर सेल की कामयाबी: 54 चोरी हुए मोबाइल बरामद, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

Spread the love

साइबर सेल की कामयाबी: 54 चोरी हुए मोबाइल बरामद, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए 54 चोरी हुए स्मार्टफोन बरामद कर लिए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन और साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में सभी पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। इस कार्रवाई से रूठे चेहरों पर रौनक लौट आई।

पिछले कुछ महीनों में शहर के विभिन्न हिस्सों से मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच शुरू की। IMEI ट्रैकिंग और विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर टीम ने चोरी हुई मोबाइलों की बरामदी की। एस.पी. दिव्यांग पटेल ने बताया, “हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की। हर फोन का अलग-अलग ट्रैक तैयार किया गया और अंततः सभी 54 डिवाइस बरामद कर लिए गए।”

एसपी दिव्यांग पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा, “यह सफलता हमारी तकनीकी क्षमता और टीम वर्क का प्रमाण है। साइबर अपराधों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि चोरी होने पर तुरंत शिकायत करें और IMEI नंबर जरूर बताएं, ताकि बरामदगी आसान हो।

एक पीड़ित महिला ने फोन वापस पाते ही कहा, “मैंने सोचा था मेरा फोन हमेशा के लिए चला गया। पुलिस ने जो किया, वह सराहनीय है।” इन बरामद फोनों की कुल कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अब इन फोनों को बेचने वाले गिरोह पर भी शिकंजा कस रही है। यह कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सतर्कता में बढ़ती दक्षता का जीता-जागता उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *