“मॉल में मर्दानगी का तमाशा : बहनों पर टूटा कहर, रायगढ़ शर्मसार”

Spread the love

“मॉल में मर्दानगी का तमाशा : बहनों पर टूटा कहर, रायगढ़ शर्मसार”

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:.7898273316

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- शहर के ग्रैंड मॉल में रिलायंस मार्ट आज शाम 7:30 बजे एक खौफनाक मंजर का गवाह बना। तीन बहनें शॉपिंग के लिए पहुंची थीं, वही आपसी विवाद होने पर महिला एवं उसके पति आयुष अग्रवाल ने उनकी शाम को दहशत में बदल दिया। पीड़िता के बताए अनुसार चंद्रपुर का निवासी आयुष अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर तीनों बहनों पर हमला बोला, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

                      वायरल वीडियो

पीड़िता का कहना है कि एक महिला ने बिना वजह उलझना शुरू किया और फिर आयुष को बुलाकर हिंसा का तांडव रच दिया। इस बर्बरता को मॉल के सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब इस मामले की सच्चाई उजागर करेगा। पीड़ित बहनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही रायगढ़ में लड़कियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों का जवाब मांगा है।

यह घटना शहर के लिए एक काला धब्बा बन गई है। स्थानीय लोग गुस्से में हैं और प्रशासन से फौरन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वही पीड़िता ने घटना को लेकर सिटी कोतवाली में आवेदन दिया, जिसके पाश्चात्य पुलिस ने मामले पर तत्काल F.I.R दर्ज किया वही कहा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या रायगढ़ की बेटियां सुरक्षित रह पाएंगी, या यह घटना सिर्फ एक और अनसुलझा किस्सा बनकर रह जाएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *