अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापक के लिए संपर्क करें:.+917898273316







रायगढ़@टक्कर न्यूज :- सड़क निर्माण के नाम पर नगर निगम ने कई जरूरी सुधार किए हैं, जैसे निगम की दुकानों से छज्जा हटवाना, जो कि अब बेहतर रूप में दिख रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि निगम कब नाले के ऊपर हुए कब्जों को हटाएगा, जहां अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। हालाँकि, मंडी के अंदर कुछ एक कपड़े के व्यवसायि द्वारा सड़क तक दुकानें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
नगर निगम की सबसे बड़ी खामी यह रही है कि यदि निगम द्वारा मैना के पुतले को हटाकर दुकानें बनाई जातीं, तो किराएदार के बजाय व्यापारी स्वयं दुकानें खरीद कर निगम का शुक्रिया अदा करते। क्योंकि वर्तमान में निगम का किराया कम और किराएदार का किराया बढ़ा-चढ़ा कर लिया जा रहा है, इस पर कब कार्रवाई होगी?
इस बीच, नगर निगम के कमिश्नर का एक अच्छा कदम भी सामने आया है। संजय कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड को पार्किंग स्थल में बदला गया है, जिससे गाड़ियों की चोरी में कमी आएगी। यह कदम पुलिस के लिए भी राहत भरा साबित होगा, और शॉपिंग के दौरान लोगों को गाड़ी चोरी का डर नहीं रहेगा।
यह कदम नगर निगम के कमिश्नर द्वारा जनता के लिए उठाया गया एक सराहनीय प्रयास है, लेकिन अन्य मुद्दों पर अभी भी कार्रवाई की जरूरत है।












Leave a Reply