नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप ,

Spread the love

दूध मुही बच्ची मंगली सहित 107 निर्दोषों को मरने का  लागया सरकार पर आरोप

दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने जारी किया है प्रेस नोट।

नरेंद्र मोदी व छत्तीसगढ़ सरकार के ऊपर लगाया गंभीर आरोप लगाते हुए नक्सली नेता विकल्प ने आरोप लगाया! देश- विदेश के कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने जगह जगह पुलिस कैम्प खोल जन संहार किया जा रहा है।

जिसका हमारी पार्टी (माओवादी) पूरजोर विरोध करती है ।माओवादियों के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों को नक्सली बता कर मारना बन्द करने और पूरे बस्तर की  बात की जाए तो कांकेर से नारायणपुर टेकामेटा, बीजापुर,

पीडिया जहां भी मुठभेड़ हुआ वहां नक्सलियों के पास उनके मारे गए साथियों के अलावा निर्दोष ग्रामीणों के मरने का भी आंकड़ा होने की बात कही। जल जंगल जमीन व अस्तित्व, अस्मिता आत्मसम्मान को बचाने की लड़ाई हमारी पार्टी लड़ती रहेगी,

मुठभेड़ के नाम पर क्रॉस फायरिंग से अब तक 107 निर्दोष ग्रामीणों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारा है जिसमे दुधमुंही बच्ची मंगली भी शामिल है, माओवादियों की पार्टी ऐसे कृत्यों का घोर नींदा करती है। माओवादी अपील कर रहे है कि केंद्रीय और राज्य सरकारें अपने कॉरपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिये आदिवासियों का नरसंहार बन्द करने का किया आव्हान ।

The post नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप , appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *