CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

आईजी ने दिया गूगल को नोटिस

Spread the love

भिलाई : आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया जिसमें गूगल सर्च पेजों पर  प्रदर्शित फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए एवं आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में कहा गया। अलग-अलग प्रकार के साइबर अपराध करने वाले ठग गूगल प्लेटफार्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियां, होटल, वॉलेट्स, यूपीआई गैस एजेंसी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं।

गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा ज्यादा किया जाता है ताकि गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखे.. उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं वह इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं जिसका फल स्वरुप यह होता है कि संवेदनशील और गोपनील जानकारी ठग के हाथ लग जाती है। जिसका उपयोग वे ठगी की वारदात को अंजाम देते है। 

आईजी गर्ग ने कहा कि धोखाधड़ी गतिविधियों का समाज पर प्रभाव को देखते हुए गूगल को  आवश्यक कदम उठाना महत्वपूर्ण है ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके। इसके साथ ही आईजी राम गोपाल गर्ग ने आम जनता से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और साथ ही ‘साइबर पहरी’ अभियान से जुड़कर इसके बारे में अधिक जानकारी लेकर पैटर्न को समझ कर इसे सुरक्षित रहने के लिए अपील की है।

The post आईजी ने दिया गूगल को नोटिस appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button