केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मातृशोक, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि – केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।

माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

The post केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मातृशोक, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *