वन विभाग की कार्यवाही में आया नया अपडेट.. बिना बंदूक के कैसे चली गोली..?

Spread the love

वन विभाग की कार्यवाही में आया नया अपडेट.. बिना बंदूक के कैसे चली गोली..?

रायगढ़ । मामला रायगढ़ के कोतरा रोड का है। जहा मुखबिर की सूचना पर मारी गई थी रेड, जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा आकाश वर्मा के निवास पर रेड मारी गई थी जिसमें तेंदुए की खाल के साथ एयर पिस्टल भी बरामद किया गया था और पाया गया था बुलेट का खोखा जिसके बाद वन विभाग के द्वारा कार्यवाही को आगे बढ़ा गया। उसके बाद नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके बाद कोई जवाब नही आने पर दूसरा नोटिस भेजने की बात कही गई। परंतु देखा जाए तो जो बुलेट का खोखा मिला है वह इस एयर पिस्टल का नही किसी दूसरी पिस्टल या राइफल का है जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा इस बात की जिक्र आखिर क्यों नही की गई और ना ही इसे जांच का विषय बनाया गया है।

प्रायः यह राउंड प्वाइंट 22 राइफल या प्वाइंट 22 पिस्टल की कारतूस का है, किंतु अब तक जिससे गोली चली उस रायफल या पिस्टल की जब्ती क्यूं नहीं हुई हैं, और उनकी लाइसेंस भी निरस्त किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *