खड़े ट्रकों से 600 लीटर डीजल की चोरी, पुलिस चोरो की तलाश में जुटी

Spread the love

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत भदार व बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत चारपारा के पास अज्ञात चोरो ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। पुलिस चोरो की तलाश में जुटी। पुलिस की रात्रि गश्ती की भी पोल खुली है।पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

राजपुर-कुसमी मार्ग ग्राम भदार निवासी दिलीप मांझी ने थाना और चौकी में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम भदार घर के पास आम पेड़ के नीचे ट्रक क्रमांक सीजी 15 ऐसी 5159 खड़ी थी सोमवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने 250 लीटर डीजल चोरी कर ले गए।

वही राजपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग एनएच 343 चारपारा के पास ट्रक क्रमांक सीजी 15 बीजेड 2136 खड़ी थी अज्ञात चोरों ने बीती दरम्यानी रात्रि 350 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं। आपको बता दे चोरो ने पुलिस ने नाम पर दम कर रखा है लगातार चोरियां हो रही है।

करीब दो माह पहले राजपुर पुलिस थाना से लगे पीछे अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पांच मंदिरों का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए थे। वही थाना से करीब दो सौ मीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सामने घर के अंदर प्रवेश कर करीब 17 हज़ार रुपए की चोरी व महुआपारा अमित सिंहा के घर के अंदर प्रवेश कर करीब 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। सभी के आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर, पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

The post खड़े ट्रकों से 600 लीटर डीजल की चोरी, पुलिस चोरो की तलाश में जुटी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *