विधायक भूलन सिंह मरावी को झारखंड लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

रांची के लिए आज होंगे रवाना

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार प्रसार

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के आदिवासी नेता व प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के सरल सहज विधायक भूलन सिंह मरावी को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के पश्चात पार्टी संगठन ने झारखंड राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए हजारीबाग लोकसभा में प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। नई जवाबदारी को लेकर विधायक श्री मरावी ने पार्टी संगठन प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

सूरजपुर जिले के सहमीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल ने बताया कि विधायक भूलन सिंह मरावी एवं उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भी 10 मई को झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात रांची में पार्टी संगठन से दिशा निर्देश प्राप्त कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी वर्तमान विधायक मनीष जायसवाल के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

The post विधायक भूलन सिंह मरावी को झारखंड लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *