8-8 लाख के दो इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में रहे शामिल

Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिल से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां पुलिस विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के 2 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। आपको बता दें कि इन नक्सलियों पर सरकार ने लगभग 8-8 लाख के इनामी रखे थे। जिसमें बटालियन में काम कर रहे पत्नी-पति ने आत्मसमर्पण किया। वहीं 4 नक्सली पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक 8-8 लाख के ये दो इनामी नक्सली पत्नी-पति ने DIG अरविंद राय, SP किरण चव्हाण के सामने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि ये दोनों इनामी नक्सली शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया। वहीं सूत्रों के अनुसार ये दोनों नक्सली सुकमा में हुए कई बड़ी घटनाओं और बम बलास्ट में पहले कई बार शामिल रह चुके हैं।

The post 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में रहे शामिल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *