युवक ने काट ली अपनी जीभ, अंधविश्वास का मामला

Spread the love

दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत थनौद निवासी राजेश्वर निषाद ने अपनी जीभ काट ली मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने
अपना जीभ काट कर एक पत्थर के पास रख दिया गांव वालों ने उसे लहू लुहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी  सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले गया

अंजोरा पुलिस के मुताबिक राजेश्वर सुबह 8:00 बजे अपने घर से निकलकर तालाब आया था वहां एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा उसके बाद उसने अचानक अपना जीभ काटकर पत्थर में रख दिया,

जिस चाकू से राजेश्वर ने अपना जीभ काटा था उसे वह अपने साथ लेकर आया था ग्रामीणों के मुताबिक राजेश्वर भगवान शंकर की पूजा करता था और शिवजी को भेट करने के लिए उसने अपना जीभ काटा है

The post युवक ने काट ली अपनी जीभ, अंधविश्वास का मामला appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *