बढ़बोरंडी मण्डल की बैठक संपन्न, 40 बूथ के कार्यकर्ता हुए शामिल

Spread the love

बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने ली बैठक

बढ़बोरंडी के प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति में ली गई बैठक

प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर संपर्क,बस्तर के नेता हुए शामिल

जगदलपुर — उड़ीसा प्रचार के दौरान नबरंगपुर जिले के बढ़बोरंडी मण्डल की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें 40 बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं बढ़बोरंडी मंडल प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति मे जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,पंचायत प्रमुख,बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ प्रबंधन को लेकर योजना बनाई गई।पार्टी की कार्य पद्धति और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ से आम जन को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति को अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।

ओड़िसा के उमरकोट मे डोर टू डोर संपर्क करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए बस्तर के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत उड़ीसा में अबकी बार भाजपा की सरकार बने इस संकल्प लेकर बस्तर के नेताओं ने प्रचार करके लोगो से संपर्क किया।

रूप सिंह मंडावी ने कहा बूथ जीते चुनाव जीते इस संकल्प को लेकर हमें काम करना है। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 50 हजार की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस बार उड़ीसा में कमल खिलने वाला है।

मनीराम कश्यप ने कहा इस बार जनता भाजपा के पक्ष में है। लोकसभा एवं विधानसभा मे बीजेपी की सरकार बनने वाली है।बीजेडी की सरकार पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार मे लिप्त है। बीजेडी के नेता खुद का विकास किया है। भाजपा की सरकार बनने से उड़ीसा में विकास की गंगा बहेगी।

प्रसार में मुख्य रूप से विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड,पिंटू कुमार,वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा,धनुर्जय कश्यप,मोहन जोशी, जोगेंद्र चंद्राकर, नारायण बिसाई,पुरुषोत्तम जोशी, रोहित त्रिवेदी, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुनील सेठिया,रणवीर सिंह वैश्य,भोलानाथ नाग, नरेंद्र सेठिया, कमलू माझी,बसंती माझी, प्रसन्न कुमार मोहंती, कृपासिंधु पाइक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post बढ़बोरंडी मण्डल की बैठक संपन्न, 40 बूथ के कार्यकर्ता हुए शामिल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *