CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर।

हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में जताया विश्वास।

आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी में थे सक्रिय।

आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में थे शामिल।

  जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दंतेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है

साथ ही शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके मलांगेर एरिया कमेटी में प्रतिबंधित संगठन के 03 माओवादियों क्रमश

1. बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य कुमारी नंदे मड़काम पिता बक्का मड़काम उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा,

2. गोण्डेरास पंचायत मिलिषिया सदस्य केशा गोंचेे पिता दुल्ला गोंचे उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी गोडेंरास पटेलपारा

एवं 3. गोण्डेरास पंचायत सीएनएम सदस्य कुमारी मल्ले मुचाकी पिता स्व0 पोज्जा मुचाकी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गोडेंरास पेरमापारा

थाना गादीरास जिला सुकमा ने दिनांक 08.05.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री नीरज यादव, कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भापुसे0) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

उपरोक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून एवं 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून का विशेष योगदान रहा।
   जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ सभी भटके हुए माओवादियों से अपील करती है कि हिंसा की धारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत्   25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 799 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं)।

The post लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button