विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से आने वाले अशोक की उम्र 25 साल है। मतदान केन्द्र खाला में आज उन्होंने वोट दिया।

Spread the love

अशोक ने बताया कि वोटिंग के लिए मतदान रथ की सुविधा उन्हें मिली। साथ ही मतदान केंद्र में पानी, टेंट, पंखा एवं चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है। उनके गांव में उन्हें कलेक्टर की चिट्ठी एवं मतदान न्योता के पीले चावल भी मिले थे।

इन सब बातों से वे वोटिंग के प्रति रोमांचित थे और उन्होंने निर्णय लिया कि विपरीत मौसम में भी वे अपना वोट अवश्य देंगे और अपने परिवार, मित्र एवं गांव के लोगों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करेंगे।

The post विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से आने वाले अशोक की उम्र 25 साल है। मतदान केन्द्र खाला में आज उन्होंने वोट दिया। appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *