CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

बीजद के निर्वाचन शाखा कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

नवीन के प्रति बढ़ रहा है जनसमर्थन : दिलीप तिर्की अपनी पूरी ताकत झोंकी, आगामी आम चुनाव- 2024 मे दावा ठोका जीत का

राजगांगपुर : आगामी होने वाले आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है जिसे लेकर 5 मई 2024 रविवार को शाम 6 बजे राजगांगपुर अंतर्गत रानीबांध स्थित  चलती ढाबा के सामने बीजू जनता दल के निर्वाचन शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर सुंदरगढ़ जिला सांसद प्रार्थी पद्मश्री डाक्टर दिलीप तिर्की उपस्थित रह कर उक्त कार्यालय का उद्घाटन किए ।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजद पार्टी लोगों के सुख-दुख की साथी रही है और आगे भी बनी रहेगी वही नवीन बाबू की जनोन्मुखी योजना सहित जिले में विकास कार्यों को देखते हुए नवीन बाबू के प्रति जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए दिलीप तिर्की ने अपने संबोधन मे कहा की मुझे उम्मीद है कि इस बार लोकसभा और विधानसभा दोनों पर बीजेडी के उम्मीदवार को लोग बड़ी संख्या में समर्थन देंगे ।

कार्यक्रम का संचालन राजगांगपुर बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार लेंका ने किया जबकि राजगांगपुर विधानसभा एवं पर्यवेक्षक धर्मेश नायक, नगरपालिका की अध्यक्ष माधुरी लुगुण, सोएब आलम, अमरेश चंद्र पंडा,

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुश्रीता पाईकराय, मदन अग्रवाल तन्मय सिंह, विकास अग्रवाल, संजीव बेउरा, उपेन्द्र प्रधान, बीजद के वरिष्ठ महिला नेत्री सुभद्रा षाड़ंगी, सहित सभी वार्ड पार्षद, संगेम तिर्की, एमडी नौसाद, एमड़ी जफर मोबीन समेत सैकड़ों की संख्या में बीजद के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

The post बीजद के निर्वाचन शाखा कार्यालय का उद्घाटन appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button