कांग्रेस को पाटन विधानसभा में बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष पति के साथ भाजपा में हुई शामिल

Spread the love

भिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते ही जा रहे हैं। बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़, भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

इसी कड़ी में भूपेश बघेल का गढ़ कहा जाने वाले पाटन क्षेत्र में भी लगातार कांग्रेस को झटके लग रहे हैं। बता दें कि पाटन जनपद पंचायत की अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने भी अपने पति के साथ भाजपा में प्रवेश कर ली हैं।

रामबाई सिन्हा के इस दल बदल से कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम निवास में किया। रामबाई सिन्हा का सांसद विजय बघेल ने भाजपा में भव्य स्वागत किया। बता दें कि पाटन जनपद पंचायत के दो बाद जनपद अध्यक्ष रह चुकी रामबाई सिन्हा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी मानी जाती रही है।

The post कांग्रेस को पाटन विधानसभा में बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष पति के साथ भाजपा में हुई शामिल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *