पुलिस ने होटल, ढाबा, लाॅज, धर्मशाला चेक कर ली मुसाफिरों की जानकारी

Spread the love

संचालकों को बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की दी गई हिदायत

   रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम  सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने होटल, ढाबा, लाज और धर्मशाला चेक कर मुसाफिरों की जानकारी ली गई ।

पुलिसकर्मियों ने आगंतुक रजिस्टर चेक कर लोकसभा क्षेत्र के बाहर के रहवासियों को तत्काल क्षेत्र छोड़कर जाने की हिदायत दिया गया तथा संचालकों को चुनाव के परिपेक्ष्य में बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की सख्त हिदायत दिया गया है ।

लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में 07 मई को मतदान होना है । शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस एहतियातन  सभी सुरक्षा प्रबंध बिंदुओं पर जांच और कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज मुसाफिरों की जांच कार्यवाही किया गया 

The post पुलिस ने होटल, ढाबा, लाॅज, धर्मशाला चेक कर ली मुसाफिरों की जानकारी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *