CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

अज्ञात मृतक के वारिसान को तलाश रही जूटमिल पुलिस

Spread the love

शनि मंदिर के पास घायल पडा मिला था युवक, इलाज दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत 02 मई के सुबह शनि मंदिर के ढलान के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला जिसे संभवत: वाहन की ठोंकर से चोट आयी थी । घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ।

घायल युवक ने अस्पताल में अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया था जिसकी ईलाज दौरान मेडिकल कल रात्रि (04 मई के मध्य रात्रि 01:35 बजे) निधन हो गया । मेडिकल कॉलेज में भर्ती दौरान घायल युवक की सुध लेने कोई नहीं आया ।

घटना के संबंध में जूटमिल पुलिस को आज अस्पताल तहर्रिर प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जूटमिल पुलिस द्वारा मृतक सुरेंद्र सिंह (उम्र करीब 23-24 साल) के वारिसानों का पता लगाने जिले के सभी थाना/चौकी को वितंतु संदेश से सूचित कर उसके फोटो कोटवार एवं विभिन्न व्हाटसअप ग्रुपों में शेयर किया गया है ।

The post अज्ञात मृतक के वारिसान को तलाश रही जूटमिल पुलिस appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button