मतदाता जागरूकता को लेकर हुई मैराथन दौड़

Spread the love

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ नगर इकाई के द्वारा युवाओं के मध्य शत प्रतिशत मतदान के संदेश को लेकर एक भव्य मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन चक्रधर नगर चौक से आज प्रातः 6:30 बजे किया गया, जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह मैराथन दौड़ शहर के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर समाप्त हुई,तदोपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।आज की इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज के द्वारा भगवा ध्वज दिखा कर किया गया।

उक्त आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगढ़ जिले के सह जिला संघचालक विनोद अग्रवाल,एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति,विभाग संयोजक शाश्वत पांडा,जिला संयोजक यमन दास एवं अन्य परिषद के कार्यकर्ता तथा आम नागरिक जनों की उपस्तिथि रही।

The post मतदाता जागरूकता को लेकर हुई मैराथन दौड़ appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *