मोबाईल से खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा, कोरिया पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणो में दबिश देकर हिरासत में लिए 02 सटोरी

Spread the love

01. रूद्र प्रसाद साहू आ. बिहारी राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी कटगोड़ी, थाना सोनहत

जप्त सामग्री : 01 नग मोबाईल 30000/- एवं स्क्रीनशॉट की छायाप्रति

आरोपी का नाम :
01. विनोद मोदी आ. विष्णुदेव मोदी उम्र 44 वर्ष निवासी कटगोड़ी, थाना सोनहत

जप्त सामग्री : 01 नग मोबाईल 7000/- एवं स्क्रीनशॉट की छायाप्रति

पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप मुखबीर सूचना पर साइबर सेल बैकुंठपुर की टीम द्वारा थाना सोनहत क्षेत्र अंतर्गत कटगोड़ी मुख्य बाजार के पास अवैध रूप से सटोरियों को आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए कोरिया पुलिस ने पकड़ा है।

दिनांक 04 मई 2024 को साइबर सेल बैकुंठपुर में मुखबीर से सूचना मिली कि कटगोड़ी के मुख्य बाजार के पास दो लोग सार्वजनिक स्थान पर अपने मोबाईल पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहें है जिसकी सूचना पर तत्काल मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मौके पर दो अलग – अलग प्रकरणो में 02 सटोरियों रूद्र प्रसाद साहू आ. बिहारी राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी कटगोड़ी, थाना सोनहत एवं विनोद मोदी आ. विष्णुदेव मोदी उम्र 44 वर्ष निवासी कटगोड़ी, थाना सोनहत द्वारा ऑनलाइन IPL में पैसा लगाकर हार-जीत का दांव सट्टा खेला जा रहा था।

इसके फलस्वरूप मुखबीर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुल 02 सटोरियों के पास से 02 नग मोबाईल 30000 एवं 7000 रूपये एवं स्क्रीनशॉट की छायाप्रति जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना सोनहत में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

The post मोबाईल से खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा, कोरिया पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणो में दबिश देकर हिरासत में लिए 02 सटोरी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *