संसदीय क्षेत्र रायगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.मेनका सिंह का जनसंपर्क जारी
ग्राम कोसमनारा पहुंची श्रीमती सिंह लोगों के बीच मिला अच्छा प्रतिसाद
रायगढ़ जैसे जैसे लोकसभा 2024 के चुनाव के तीसरे चरण की तिथि नजदीक आ रही है,वैसे वैसे राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज होता जा रहा है।
इस क्रम में संसदीय क्षेत्र रायगढ़ से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बीते कल डॉ. मेनका सिंह रायगढ़ शहर के निकटतम ग्राम कोसमनारा पंहुची। आपने यहां आकर स्थानीय ग्रामीणों के घर घर जाकर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।आपको बता दें कि ग्राम कोसमनारा खरसियां विधान सभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान और समर्पित नेगी घराने का अच्छा खासा प्रभाव है। नगेंद्र नेगी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।
ग्राम कोसमनारा में जनसपंर्क के दौरान नेगी बंधुओ और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह के लिए वोट मांगे। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कांग्रेस की 5 गारंटी के विषय में बताया।
आपने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही हर गरीब परिवार के महिलाओं 8 हजार 333 रुपये,मजदूरों को उचित दर 4 सौ रुपए किसान कर्जा माफ व किसानों के लिए एम एस पी देश मे युवाओं को 30 लाख नौकरी देने की पक्की गारंटी दे रही है।
इन्ही गार्ंटियो के नाम पर जनसंपर्क में आपने जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। आपने तत्कालीन छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किये हुए कार्यो को भी जनता के सामने गिनाया।
श्रीमती सिंह के जन संपर्क अभियान में मुख्य रूप से राधा सिदार सरपंच,सुशीला पाव महिला समूह,पंच नान्ही बांसोड़, पूर्व सरपंच राम सिंह सिदार,हंस राम सिदार सरपंच पति सहित नगेंद्र नेगी,मेदिनी नेगी और अन्य गणमान्य ग्रामीण शामिल हुए।
The post संसदीय क्षेत्र रायगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.मेनका सिंह का जनसंपर्क जारी appeared first on khabarsar.