मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए की गई रात्रि विश्राम की व्यवस्था

Spread the love

बलरामपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में मतदान ड्युटी में लगे कर्मचारियों के लिए विकासखण्ड वार रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। जिसमें पहाड़ी कोरवा बालक छात्रावास भेलवाडीह (जहां उपलब्ध सीट संख्या 80) में कुसमी के मतदान कर्मी रुकेंगे।

इसी प्रकार एकलव्य बालक छात्रावास भेलवाडीह(जहां उपलब्ध सीट संख्या 210) में शंकरगढ़ एवं कुसमी के मतदान कर्मी तथा बालक आश्रम झलरिया(जहां उपलब्ध सीट संख्या 50) में राजपुर, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास महाराजगंज (जहां उपलब्ध सीट संख्या 50)में रामचन्द्रपुर, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास महाराजगंज (जहां उपलब्ध सीट संख्या 50)में वाड्रफनगर विकासखण्ड के मतदान कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

The post मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए की गई रात्रि विश्राम की व्यवस्था appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *