धरमजयगढ़ से दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां दर्जनों सेना के जवान दुर्घटना का शिकार हो गए है। जैसे ही इसकी खबर धरमजयगढ़ में पहुंची मानो हड़कंप सा मच गया सभी घायल जवानो को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया है जिनका इलाज किया जा रहा।







वही घटना में कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं । घायल जवानो से पूछने पर पता चला की वह सभी बस में चाल्हा की ओर चुनाव ड्यूटी के लिए बूथ देखने गए थे जिसके बाद अन्य जगहों के बूथ देखने जा रहें थे। और बस में लगभग 30-40 जवानो की संख्या थी। अचानक मोड़ पर ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई जिस कारण कई जवान घायल हो गए। ग़ंभीर रूप से घायल जवानो को धरामजयगढ सिविल हॉस्पीटल से प्राथमिक उपचार कर रायगढ़ रिफर कर दिया गया है
जैसे ही सभी को धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती BJYM मंडल अध्यक्ष लीलाम्बर यादव समय अग्रवाल आर्यन चैनानी और उनकी टीम द्वारा घायलों का इलाज करने अस्पताल प्रशासन की मदद करने भीड़ गए।।।
The post चुनाव ड्यूटी में जाते वक़्त जवानो से भारी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, सिविल अस्पताल में दर्जन भर घायल जवानो का इलाज जारी appeared first on khabarsar.











Leave a Reply