मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

Spread the love

04 घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ किया गया रेफर, सभी की हालत खतरे से बाहर

रायगढ़, धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे।

जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इससे बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 04 जवानों को अलग अलग 04 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवम चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

The post मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *