मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन से ज्यादा को आई चोटें

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है, कि बस में  17 जवान मौजूद थे। धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के छुही पहाड़ इलाके की घटना बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आठ जवानों को मामूली चोटें आई है। सभी घायलों का धर्मजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, सभी की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएसएफ जवान लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

The post मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन से ज्यादा को आई चोटें appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *