कोरबा लोकसभा: मुख्यमंत्री साय एकाएक हेलीकॉप्टर से आज कोरबा पहुंचे,सियासी हलचल तेज,कांग्रेसी चौकन्ने

Spread the love

कोरबा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से शाम को कोरबा पहुंचे। उनके कोरबा प्रवास के लेकर अटकलों का दौर शुरु हो गया हैं। साय का रात्रि विश्राम भी कोरबा में रहेगा।

मुख्यमंत्री के एकाएक कोरबा पहुँचने से कांग्रेस खेमे में हलचल बढ़ गई हैं,इस प्रवास की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही हैं कि ऐसा क्या कारण हैं कि मुख्यमंत्री को कोरबा में रुकना पड़ा। कोरबा लोकसभा सीट में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हैं।

भाजपा ने सरोज पांडे को मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के सामने चुनावी रण में उतारा हैं।जहां एक ओर भाजपा के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कटघोरा की चुनावी सभा मे भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को जीताने की अपील की, वही आज चिरमिरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा सम्पन्न हुई प्रियंका ने ज्योत्सना महंत को जीताने की अपील की।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट में कोरबा और राजनांदगांव की गिनती हाई प्रोफाइल सीट के रूप में होती हैं. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के कोरबा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ने के कारण राष्ट्रीय मीडिया की सतत निगाहें यहां बनी हुई हैं।

राजनीति के खिलाड़ी अमित शाह ने कटघोरा में अपने भाषण के दौरान कहा था कि कोरबा कठिन सीट हैं. कठिन सीट का तात्पर्य लोग अपने अपने हिसाब से लगाने लगे हैं।लेकिन शाह के जाते ही मुख्यमंत्री का एकाएक दौरा होना इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि कठिन सीट क़ो आसान बनाने की यह कोशिश हैं।

सूत्रों से यह पता चला हैं कि मुख्यमंत्री साय यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को खास निर्देश देगे ,इसी के साथ सभी समाज के प्रमुख लोगो से मेल मुलाकात करने की चर्चा है।

भाजपा छत्तीसगढ़ की हारी दो लोकसभा सीट बस्तर औऱ कोरबा को जीतने के लिए हर रणनीति पर काम कर रही हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कोरबा आना और यहां रुकना भी भाजपा की एक बडी रणनीति का हिस्सा हैं।

The post कोरबा लोकसभा: मुख्यमंत्री साय एकाएक हेलीकॉप्टर से आज कोरबा पहुंचे,सियासी हलचल तेज,कांग्रेसी चौकन्ने appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *