सरकार के निर्देश पर चले रहे इस नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला उठे हैं और यही वजह हैं कि वह निर्दोष, निरीह ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Spread the love

ताजा मामला बीजापुर जिले का हैं, जहां छूटवही के जंगलो में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी हैं। दोनों ग्रामीण आपस में सगे भाई थे। जानकारी मिली हैं कि जिन दो भाइयों की नक्सलियों ने हत्या की हैं उनकी जमीन पर पुलिस ने पिछले दिनों कैम्प खोला था। इसकी भनक वहां के नक्सली नेताओं को लग गई थी।

इस घटना से बौखलायें नक्सलियों ने देर रात छूटवही के जंगलो में जनअदालत लगाई और दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

The post सरकार के निर्देश पर चले रहे इस नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला उठे हैं और यही वजह हैं कि वह निर्दोष, निरीह ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *