पानी कि किल्लत से जूझ रहें नीचेपारा वार्ड क्रमांक 11 के लोग, नाली निर्माण में चल रहें जेसीबी से पाईप फुटने पर 3 दिनों से परेशान

Spread the love

धरमजयगढ़ में वर्तमान में कई जगहों पर पानी कि समस्या उत्पन्न हो रही है। जैसे-जैसे गर्मियों के महीने में तापमान बढ़ते जा रहा है। वैसे-वैसे पानी कि समस्या दुगनी रफ़्तार से सामने आ रही है। हाल ही में धरमजयगढ़ के पानी टंकी का मामला सामने आया था जिसके बाद आज नीचेपारा के वार्ड क्रमांक 11 में पीने का पानी के लिए भारी किल्लत देखी गई है।

आस पास के ग्रामीणों नें बताया की पिछले 2-3 दिनों से यहां पर पानी की समस्या उत्पन्न हुवी हैं। जिसके कारण पूरे मोहल्ले के लोगो को पीनें का पानी भी नशीब नहीं हो रहा यह समस्या नीचेपारा में चल रहें नाली निर्माण को लेकर उत्पन्न हुवी हैं

क्युकी नाली निर्माण के लिए जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदा जा रहा था पर जानकारी के अभाव में लापरवाही के कारण अंडरग्राउंड पानी का पाइप फुट गया जिस कारण पूरे मोहल्ले की पानी व्यवस्था चौपट हो गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद नगरपंचायत द्वारा पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर की व्यवस्था की गई।

वही गांव वालों नें बताया की पानी के लिए मोहल्ले वाले 2 दिन आस पास के कुओ पर निर्भर थे जिसके बाद तीसरे दिन नगरपंचायत द्वारा पानी का टैंकर भेजा गया। वही पानी का टैंकर देखते ही सभी लोग अपने घरों से डब्बे लेकर सैकड़ो की संख्या में पानी लेने पहुंच गए। जिन्हे घंटो तक लाइन लगाने के बाद पानी का पानी नशीब हुआ।

The post पानी कि किल्लत से जूझ रहें नीचेपारा वार्ड क्रमांक 11 के लोग, नाली निर्माण में चल रहें जेसीबी से पाईप फुटने पर 3 दिनों से परेशान appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *