छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने खून से लिखा खत : हसदेव जंगल कटाई रोकने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा लेटर…

Spread the love

हसदेव जंगल कटाई रोकने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा लेटर

अभिषेक कसार ने बताया कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है तबसे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है।

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा की प्राम लला अयोध्या में आने वाले है तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों नष्ट किया जा रहा है । जिस जंगल (हसदेव अरण्य) में राम ने वनवास का समय माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बिताया उसे कटने से बचा लीजिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , अपने खून से पत्र लिखकर हम मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच करा के परसा को कटने से बचा लीजिए। अडानी प्रेम कहीं और दिखाइए, जंगल कटने से साबित होता है आप राम के नाम पर ढोंग करते है क्योंकि आप राम की निशानी को अडानी के हित में बर्बाद कर रहे है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें विष्णुदेव साय जी। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे आप ख़ुद आदिवासी समुदाय से आते है आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *