आरक्षकों ,प्रधान आरक्षकों की परेशानी । प्रशासन का क्यों नहीं है ध्यान

Spread the love

आरक्षक/प्रधान आरक्षकों कि परेशानी

पुलिस विभाग में समय पर नहीं दिया जाता पदोन्नति, कई आरक्षक हो जातज है सिपाही में सेवा निवृत्त

सिपाही को भी दिया जाना चाहिए अधिकारी बनने का मौका

आज भी दिया जा रहा है,अंग्रेज जमाने से बनाए गए 60 रूपया सालाना साइकिल भत्ता को हटा कर मोटर सायकल भत्ता 3000/- दिया जाये

पुलिस विभाग में थानों में तैनात आरक्षक/प्रधान आरक्षकों को दिये जाने वाला 1000/- रुपये भत्ता पुलिस लाईन कुछ जवानों को भी दिये जाये,एवं उसको बढा़कर 2000/- किया जाये

पुलिस विभाग में मिलने वाले जवानों कि आवास सहित सम्पूर्ण भत्ता को अन्य विभाग कि तुलना में बढ़ा कर दिया जाये

जवानों के दुसरे जगह जाने के लिए दिये जाने वाले टीए/डीए को बढ़ाकर 1000/- रूपये एक दिन का किया जाये

पुलिस आरक्षक को किराए के लिए मिलने वाले किराया भत्ता को एकमुस्त 5000/- महिना का दिया जाये

वीकली ऑफ का पैसा अकाउंट में जमा होना चाहिए , जवानों पर काम का अत्यधिक दबाव होने से जो जवान छुट्टी नहीं लेते ,उनके अकाउंट में पैसा जमा किया जाना चाहिए

किसी भी जवान के आकस्मिक मृत्यु पर उनको दिये जाने वाले पैसे को एकमुश्त दिया जाये, ताकि परिवार को परेशानी ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *