कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद बयानबाजी शुरू, विजय बघेल बोले नकल करके लाए हैं, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कही यह बात…

Spread the love

कांग्रेस के घोषणा पत्र अब बयानबाजी शुरू हो रही है, बीजेपी घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुआ कहा कि कांग्रेस अपनी घोषणा पत्र हमारी नकल करके लाए हैं। इनके लोगों ने बैठकर केवल दो-दो, चार-चार रुपए बढ़ाए हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र बनावटी घोषणा पत्र है। मोदी गारंटी, हमारी गारंटी है।

वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र बता रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। यह भूपेश अकबर और ढेबर का घोषणा पत्र है, हमें मालूम था अकबर के घोषणा पत्र में रामलला के दर्शन की बात नहीं होगी। रामलाल के दर्शन तो भाजपा ही कराएगी। महिलाओं के लिए तो कोई बात ही नहीं की गई, भाजपा महिलाओं को ₹12000 प्रति वर्ष यानी की 5 साल में प्रत्येक महिला को ₹60000 देने जा रहीं है। किसानों को 25 दिसंबर को उनका बकाया 2 साल का बोनस मिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *