CM बघेल पहुंचे रायगढ़..







रायगढ़.. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दोनो पार्टियों की तैयारियां चरम पर पहुंच चुकी हैं।
इस क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 बजे रायगढ़ के मिनी स्टेडियम पहुंचे जहां चारो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भी उपस्थित रहे।
उन्होंने आमसभा को संबोधित करने के बाद सी एम बघेल ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते हुए,भाजपा की नीतियों को गलत ठहराते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया।

मुखिया ने रायगढ़ भाजपा के प्रत्याशी ओ पी चौधरी को कहर बरपाने वाला घमंडी प्रत्याशी बताया। आपने अपने उद्घोषण में प्रदेश कांग्रेस की योजनाओं को गिनाते हुए कांग्रेस की सरकार को किसानों के सुख दुख का साथी बताया। वहीं मंच से आपन्रापनी सभा में मौजूद आम जनों से इनके क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर उन्हें चुनाव जिताने को कहा। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उदघोषण के बाद मुखिया भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ उनका नामांकन दाखिल करवाने कलेक्टर स्थिति चुनाव कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना।।





Leave a Reply