रायगढ़

“रायगढ़ जिले के इस थाना क्षेत्र में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि थाना परिसर के अंदर से ही वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। क्या पुलिस प्रशासन इन मनचलों के सामने बेबस है?”

Spread the love

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापक के लिए संपर्क करें:.7898273316

क्या पुलिस प्रशासन इन मनचलों के सामने बेबस है?

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- धरमजयगढ़ में कानून को ताक पर रखने वाले मनचलों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब इन्हें न तो पुलिस का डर है, न कानून का खौफ। मामला थाना परिसर का है, जहां पुलिस द्वारा एक युवक को तेज आवाज में बुलेट चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

लेकिन यहां जो हुआ, वो चौकाने वाला है!

युवक ने थाना परिसर के बाहर ही एक वीडियो बनाया, इतना ही नहीं, इस वीडियो को उसने इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर दिया।

विडंबना देखिए! इस वीडियो में थाना परिसर का नजारा साफ दिखता है और बुलेट के पास खड़ा पुलिस स्टाफ भी नजर आता है। सवाल यह उठता है कि जब थाना परिसर के बाहर ही ऐसी हरकतें हो रही हैं, तो थाना के पास ये मनचले क्या कर रहे होंगे?

धरमजयगढ़ की जनता अब इस स्थिति से परेशान है। सवाल यही है—क्या पुलिस प्रशासन इन मनचलों पर नकेल कस पाएगा या ये यूं ही कानून व्यवस्था का मजाक बनाते रहेंगे?
धरमजयगढ़ में बढ़ते इस तरह के मामलों पर क्या प्रशासन जागेगा या फिर जनता खुद इन मनचलों से निपटने पर मजबूर हो जाएगी?
पल पल की जानकारी के लिए बने रहिए [टक्कर न्यूज] के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button