रायगढ़

प्रशासन के नाक के नीचे अवैध प्लाटिंग जोरों पर,प्राची विहार के पास कोई मनोज अग्रवाल कर रहा है बिना वैध अनुमति के अवैध प्लाटिंग..!!

Spread the love

प्राची विहार के पास कोई मनोज अग्रवाल कर रहा है बिना वैध अनुमति के अवैध प्लाटिंग..!!

रायगढ़ : शहर में सत्ता परिवर्तन के बाद पुनः एक बार अवैध प्लाटिंग का कृत्य जोरो पर है। इस तरह का कृत्य करने वाले जमीन माफिया समूह में ज्यादातर लोग रसूखदार होते हैं,उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं होता है। इस लिए तमाम नियम कायदों को ताक में रखकर ये जमीन माफिया सिर्फ अपने फायदे के लिए अवैध प्लाटिंग कर भोले भाले जमीन खरीदारों को फंसाने में लगे रहते हैं।

 

ऐसा ही एक मामला शहर के अतरमुड़ा क्षेत्र में स्थित प्राची विहार और मां नगर कालोनी से लगे हुए एक भूखंड में शहर का कोई मनोज अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल अवैध प्लाटिंग का कृत्य कर रहा है।

 

उसके द्वारा कागज में एक ले आउट बनवाकर बिना प्रशासन की वैध अनुमति के कई टुकड़े में प्लाट बेचा जा रहा है। जिस भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है उसका खसरा नंबर 31/1घ, ज,झ पटवारी हल्का नंबर 58 और रकबा लगभग 48 डिसमिल ग्राम बड़े अतर मुड़ा है।

 

मजे की बात यह है उक्त भूमि जिस पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है,उस पर पूर्व में फागू लाल सिदार के द्वारा आदिवासी जमीन पर किए गए अवैध प्लाटिंग से 20 फीट चौड़े रास्ता खरीदा गया है।

 

स्थानीय लोगों की माने तो भूमाफिया मनोज अग्रवाल इस अवैध प्लाटिंग में काटे गए टुकड़ों को 1100 /1200रु वर्ग फुट के दाम पर धड़ल्ले से बेचने में लगा हुआ है। इस भूखंड में अवैध प्लाट खरीदने वालों को न आने वाले दिनों में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button