जेब में रखा मोबाइल गर्म होकर फटा.. रेडमी कंपनी का मोबाइल बताए जा रहा है.. इलाज जारी.. देखे वीडियो..!!

Spread the love

रायगढ़@टक्कर न्यूज : मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उड़ीसा से रायगढ़ दुर्गा पूजा में कार्यक्रम पेश करने आए कलाकारों में से एक के जेब में रखा रेडमी कम्पनी का मोबाइल अचानक गर्म होकर फट गया। सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक मोबाइल फट गया।

जिसकी चपेट में आने से नाबालिग युवक आंशिक रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि उड़ीसा के हीराकुंड का रहने वाला कलाकार रवि लोहार उम्र 15 वर्ष अपने कलाकार साथियों के साथ रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भाग लेने आया था। सुबह जब वो आपस में बात कर रहे थे,तभी उसकी जींस की जेब में रखा रेडमी मोबाइल गर्म होने लगा। जब तक वो उसे जेब से निकाल कर बाहर फेंक पाता मोबाइल फट गया। जिससे युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथ खड़ा कलाकार साथ उमाकांत सोनार उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां युवक का इलाज जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *