रायगढ़@टक्कर न्यूज :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लक्ष्मीपुर के ठीक बगल में चल रहे मटन मार्केट को तुरंत हटाने की मांग करते हुए नगर निगम आयुक्त को सख्त पत्र लिखा है।







जिला संयोजक शिवम मिश्रा ने आज जारी पत्र में स्पष्ट लिखा है कि मटन मार्केट के कारण आसमान से पक्षी मांस के टुकड़े स्कूल परिसर में गिरा रहे हैं। पूरा स्कूल परिसर गंदगी और बदबू से भरा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने में परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक इस गंभीर समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ABVP ने साफ चेतावनी दी है-
“सम्पूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए मटन मार्केट के स्थान परिवर्तन करने का कष्ट करें, अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
पत्र में आगे कहा गया है कि स्कूल के बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। अगर जल्दी बाजार नहीं हटाया गया तो ABVP सड़क पर उतरकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी। संगठन का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण नन्हे विद्यार्थियों को रोजाना इस गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय अभिभावक भी इस मुद्दे पर काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने ABVP के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कितनी जल्दी मटन मार्केट को स्कूल से दूर शिफ्ट करते हैं।
ABVP ने साफ संकेत दे दिया है- बच्चों की पढ़ाई या मटन मार्केट, अब फैसला नगर निगम को करना है!













Leave a Reply