असमय बारिश तूफान से सुरक्षा बल कैंप में भारी क्षति

Spread the love

बीजापुर सुकमा प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिनांक 07/मई/2024 के दिन सुबह के समय लगभग 02.55 बजे से 03.45 बजे के बीच भारी आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिससे 165 वाहिनी के.रि.पु.बल कैम्प फुुंडरी,भैरमगढ़ जिला बीजापुर के कैंप को भारी नुकसान हुआ

तेज तुफान एवं बिजली कडकने के कारण जवानो के रहने वाले बैरक के उपर एक बड़े पेड की शाखा टूट कर गिर गई। जिस से बैरक का छत क्षति ग्रस्त हो गया तथा कैम्प की सुरक्षा में लगे हुए इलेक्ट्रोनिक उपकरण को भी नुकसान पहुंचा।

मौके पर उपस्थित कमाण्डेंट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए बैरक का मौका मुआयना किया गया तथा जान-माल व संम्पति के नुकसान का जायजा लिया गया।

उनके द्वारा क्षतिग्रस्त सम्पति का आंकलन कर उसकी सुचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। कमाण्डेंट महोदय के द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिलकर जवानों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि साल के इन दिनों में अक्सर मौसम में आने वाले बदलाव की बाज से  प्रदेश के इन वनांचल क्षेत्र में स्थापित सुरक्षा बल कैंपों को काफी क्षति होती रही है।

The post असमय बारिश तूफान से सुरक्षा बल कैंप में भारी क्षति appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *